![](https://newswing.com/wp-content/uploads/2025/01/%E0%A5%87%E0%A5%8B%E0%A4%A4%E0%A4%97%E0%A4%B8%E0%A5%8B-780x470.jpeg)
Ranchi: झारखंड की अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और ओलंपियन सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड मिलेगा. उनके साथ 31 अन्य खेलों के खिलाड़ियों को भी यह सम्मान मिलेगा. युवा कार्य और खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गयी है. इसके मुताबिक, गुकेश डी (सबसे युवा चेस चैंपियन) को चेस, हरमनप्रीत सिंह को हॉकी, प्रवीण कुमार को पारा एथलेटिक्स और ओलंपिक पदक विनर मनु भाकर को शूटिंग जैसे खेल में उल्लेखनीय योगदान के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2024 दिया जायेगा. तीन प्रशिक्षक को द्रोणाचार्य अवार्ड प्रदान किया जाएगा.
![](https://scontent.fpat1-2.fna.fbcdn.net/v/t39.30808-6/472162653_474295929040559_2220264616169510202_n.jpg?_nc_cat=101&ccb=1-7&_nc_sid=127cfc&_nc_ohc=m0vDjZcSAqUQ7kNvgHAcSwQ&_nc_zt=23&_nc_ht=scontent.fpat1-2.fna&_nc_gid=ARkTHAZt2N3NgpqMJotvcn2&oh=00_AYBFrNSafFPLR_Dmc-JLwaiWm-Z3PE-h0P0OdCEtNO5JBw&oe=677C594D)
इसके अलावा सलीमा टेटे (भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन ) सहित अन्य को अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा. 17 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी चयनित खिलाड़ियों, कोचों को सम्मानित करेंगी. सलीमा को इस अवार्ड के लिए चुने जाने पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार (आईएएस) हॉकी झारखंड के भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, झारखंड ओलंपिक संघ के डॉ मधुकांत पाठक सहित खेल विभाग, झारखण्ड के अधिकारियों और अन्य ने भी खुशी जाहिर करते इसे झारखंड के लिए भी गर्व का पल बताया है.