रांची : हॉली ऐन्जल चर्च, कोकर में राँची महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष फेलिक्स टोप्पो के द्वारा नए पल्ली पुरोहित, फा. आनन्द सुरीन को पल्ली की जिम्मेदारी सौंपी गयी. इस पदस्थापन समारोह की शुरुआत पवित्र यूखारिस्त समारोह से हुई और पवित्र मिस्सा की अगुवाई आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने की.
फेलिक्स टोप्पो ने कहा- ईश्वर ने नबियों को सेवा एवं रक्षा करने के लिए भेजा
मिस्सा के दौरान अपने उपदेश में कहा कि समय- समय पर ईश्वर ने नबियों को लोगों की अगुवाई, सेवा एवं रक्षा करने के लिए लोगों के बीच भेजा. वैसे ही आज हमारे इस पल्ली की जिम्मेदारी फादर आनन्द सुरीन को दी जा रही है जो हमारी सेवा, रक्षा एवं अगुवाई करेंगे.
नए पल्ली पुरोहित को शुभकामनाएं दी गयी
इसके लिए ईश्वर की कृपा साथ ही हम पल्ली वासियों के सहयोग की अवश्यकता है. मिस्सा के अंत में पूर्व पल्ली पुरोहित फादर चार्ल्स को धन्यवाद तथा नए पल्ली पुरोहित को शुभकामनाएं दी गयी. इस समारोह में कोकर पल्ली के नए पल्ली पुरोहित, फा. आनन्द सुरीन और साथ मे फा. पुनीत कुजूर पवित्र यूखारिस्त समारोह में सहभागी हुए.