Ranchi : ऑल इंडिया युनिवर्सिटी द्वारा असम के गोहाटी शहर में इंदिरा गांधी एथलेटिक्स स्टेडियम में 25 से 27 फ़रवरी तक होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा के लिए झारखंड राज्य के एथलेटिक्स तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन को तकनीकी पदाधिकारी के दायित्व के निर्वहन हेतु गोहाटी आमन्त्रित किया गया है.
इन्होंने दी बधाई
हजारीबाग के अनवर हुसैन के तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त होने पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, अध्यक्ष सी.डी.सिंह सचिव एस.के.पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष उदय सिंह मुन्ना, कोषाध्यक्ष आशीष झा, कोच बिनोद कुमार सिंह, आलोक, सुखैर भगत, फादर रामू,राकेश सिंह, वरूण कुमार, किरण रानी साहू, संजय त्रिपाठी, रविंद्र मुर्मू, बंधन टोप्पो, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, सरोज कुमार, अजीत साहू, अजय नायक, रनवीर सिंह, सिकन्दर महतो, अरविंद कुमार, अशोक कुमार, विनीत मधुकर, कोच योगेश यादव, आशू भटिया, शैलेश शर्मा, आलोक सिंह, एडलीन केरकेट्टा, प्रभात रंजन तिवारी, अशोक भट्टाचार्य, शशांक भूषण सिंह समेत संघ के पदाधिकारियों ने बधाई दी.