खेलपश्चिमी सिंहभूमि

चक्रधरपुर की अनुष्का ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता ब्रोंज मेडल

Chaibasa : चक्रधरपुर के सेंट जेवियर्स स्कूल की कक्षा 9वीं की छात्रा अनुष्का मुंडरी ने सी.ई.एस.सी. राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ब्रोंज पदक जीतकर अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सैकड़ों प्रतिभागियों के बीच अपने कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनुष्का ने यह सफलता हासिल की। उनके इस सम्मानित प्रदर्शन पर विद्यालय ने उनका स्वागत किया और पुष्प गुच्छ व मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया।

विद्यालय के प्राचार्य फादर एस. पुथुमय राज ने अनुष्का को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय और चक्रधरपुर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि अनुष्का की मेहनत और अनुशासन से यह उपलब्धि संभव हुई है। विद्यालय की उप प्रधानाध्यापिका और खेल शिक्षक भी इस मौके पर मौजूद थे और उन्होंने अनुष्का को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

पश्चिम सिंहभूम जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनुराग शर्मा ने भी अनुष्का को बधाई दी और कहा कि क्षेत्र के युवा खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके समाज के लिए प्रेरणा बनते हैं। अनुष्का की इस सफलता से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *