मॉडर्न पेंटाथलॉन विश्व चैंपियनशिप में अनु को कांस्य पदक                                   

यूटिलिटी

राँची: विश्व चैम्पियनशिप 2024 में धनबाद की अनु को जूनियर वर्ग मे कांस्य पदक प्राप्त हुआ. मॉडर्न पेंटाथलॉन खेल के अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन द्वारा विश्व लेजर रन प्रतियोगिता का आयोजन चीन के  Zhengzhou शहर में 6 जून से 10 जून 2024 तक आयोजित की गई है.     

  इस प्रतियोगिता में मॉडर्न पेंटाथलन फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की भारतीय टीम के सदस्य के रूप में धनबाद, झारखंड की अनु कुमारी शामिल थी, अन्नु कुमारी बलियापुर,धनबाद की रहने वाली है, अनु कुमारी, पिता- सुभाष चंद्र महतो, गाँव- मोदीडीह, बाघमारा, बलियापुर, धनबाद, झारखंड ने मिक्स इवेंट में प्रिन्स कुमार,पटना, बिहार के साथ कांस्य पदक जीतकर झारखंड एवं धनबाद का नाम रोशन कर दिया है.

इस  उपलब्धि पर झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉक्टर मधुकांत पाठक,  मॉडर्न पेंटाथलन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के महासचिव श्री शैलेंद्र पाठक, आलोक मिश्रा कोषाध्यक्ष, ललन पांडेय उपाध्यक्ष,पाकुड़ जिला संघ के रणवीर सिंह, धनबाद जिला संघ प्रशिक्षक शिवा कुमार महतो, जयराम कुमार,अभिषेक पांडे के साथ ही संघ के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी है. उक्त जानकारी महासचिव शैलेन्द्र पाठक मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *