Homeरांची

मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी, रांची की 3.88 लाख महिलाओं के खाते में 97 करोड़ ट्रांसफर

Share

मंईयां

Ranchi : दीपावली और छठ पूजा के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत अक्टूबर माह की सम्मान राशि का भुगतान किया गया। इस योजना से रांची जिले की लाखों महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ मिला है।

97 करोड़ से अधिक की राशि हुई ट्रांसफर

रविवार को रांची जिले की 3,88,406 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से प्रति लाभुक ₹2,500 की दर से कुल ₹97 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। यह राशि सीधे आधार-लिंक्ड खातों में भेजी गई।

महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम : उपायुक्त

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। दीपावली और छठ जैसे पर्वों पर यह राशि घरों में खुशियां लेकर आएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी पात्र लाभुकों को पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया है।

प्रखंडवार लाभुकों की संख्या

रांची जिले के सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में भुगतान की स्थिति इस प्रकार रही… 
अनगड़ा (16,843), अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (12,417), बड़गाईं (9,413), बेड़ो (20,797), बुंडू (8,525), बुंडू नगर पंचायत (3,572), बुढ़मू (18,073), चान्हो (19,894), हेहल शहरी क्षेत्र (15,442), ईटकी (10,482), कांके (31,828), कांके शहरी क्षेत्र (1,325), खलारी (9,703), लापुंग (11,478), माण्डर (23,395), नगड़ी (18,159), नगड़ी शहरी क्षेत्र (8,168), नामकुम (18,021), नामकुम शहरी क्षेत्र (9,078), ओरमांझी (18,310), राहे (9,647), रातू (18,792), सिल्ली (21,382), सोनाहातू (13,192), तमाड़ (18,714) और सदर शहरी क्षेत्र (21,754)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *