रांची

आजसू ने इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में की तालाबंदी, छात्रों की मांगों पर मिला आश्वासन

रांची, 16 अक्टूबर: अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) में आज चार घंटे की तालाबंदी की। यह कदम संस्थान के निदेशक द्वारा जारी कथित “तुगलकी फरमान” और कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के विरोध में उठाया गया। आंदोलन का नेतृत्व आजसू के रांची विश्वविद्यालय प्रभारी गौरव सिंह ने किया।

आजसू छात्र संघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष कई मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख हैं —

1. BCI (बार काउंसिल ऑफ इंडिया) के नियमानुसार ILS का संचालन किया जाए।
2. स्वच्छ पेयजल और उसकी नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।
3. खेल मैदान को व्यवस्थित किया जाए।
4. कैंटीन को सुचारु रूप से संचालित किया जाए।
5. लैंग्वेज लैब और कंप्यूटर लैब शीघ्र खोली जाए।
6. बाथरूम की नियमित सफाई हो।
7. प्रति वर्ष एनुअल फेस्ट का आयोजन किया जाए।
8. क्लासरूम में AC एवं माइक की सुविधा बहाल की जाए।
9. फैकल्टी और कर्मचारियों की कमी को तुरंत पूरा किया जाए।
10. लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी को दूर किया जाए।

तालाबंदी के दौरान जब विश्वविद्यालय के सीवीएस निदेशक डॉ. मुकेश चंद्र मेहता, सह निदेशक डॉ. स्मृति सिंह और ILS निदेशक डॉ. मयंक मिश्रा पहुंचे, तो छात्रों ने उन्हें करीब आधे घंटे तक रोके रखा। बाद में संयुक्त वार्ता के बाद प्रशासन ने सभी जायज़ मांगों पर सहमति जताई और एक माह के भीतर उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। वार्ता के बाद छात्रों के लिए लैंग्वेज लैब, कंप्यूटर लैब, तथा बॉयज और गर्ल्स कॉमन रूम को तत्काल खोल दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रताप सिंह, गौरव सिंह, आयुष सिंह, अमन साहू, शिवम चौबे, राजेश सिंह, राज दुबे, निशांत सिंह, अनुराग दुबे, सिद्धार्थ, वर्णिका, श्रेया सिंह, गौरव साही, नीरज गुप्ता, चिराग, अंशु, जय्याज और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *