रांची : नई दिल्ली में आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने रविवार काे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान राज्य के वर्तमान राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई.
इस मौके पर असम के मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्व सरमा भी उपस्थित रहें. यह जानकारी साेमवार काे आजसू पार्टी क केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने दी.