Ajay Jha

अजय झा विश्व मलखंब चैम्पियनशिप के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त, भूटान में होगी प्रतियोगिता

खेल झारखण्ड

रांची : बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर -2 ,धुर्वा, रांची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा को द्वितीय विश्व मलखंब चैम्पियनशिप 2023 ( भूटान देश) के प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए झारखंड से एकमात्र तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है.

अजय झा को 8 मई को रिपोर्ट करना है

द्वितीय विश्व मलखंब प्रतियोगिता 9 से 12 मई तक आयोजित की जाएगी, श्री झा को 8 मई को रिपोर्ट करना है. श्री झा झारखंड के पहले तकनीकी अधिकारी हैं, जिन्हें लगातार दो बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स एवं नेशनल गेम्स गुजरात में अहम भूमिका निभा चुके हैं.

रांची से 6 मई को भूटान के लिए प्रस्थान करेंगे

श्री झा 6 मई को रांची से भूटान के लिए प्रस्थान करेंगे. श्री झा झारखंड में मलखंब खेल के संस्थापक एवं वर्तमान में झारखंड राज्य मलखंब संघ के महासचिव के रूप में दायित्व निर्वाह कर रहे हैं. श्री झा पूरे राज्य में मलखंब खेल को सभी जिलों में आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं.

तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए जाने पर इन्होंने दी बधाई

श्री झा को द्वितीय विश्व मलखंब प्रतियोगिता को सफल संचालन के लिए तकनीकी अधिकारी नियुक्त किए जाने पर बंगीय सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष सुकृत भट्टाचार्य, महासचिव विकास कुमार राय, विद्यालय सचिव सजल बनर्जी, कल्याण सचिव मोनी पोद्दार, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मंजू रानी डे, जगदीश सिंह जग्गू, आशुतोष द्विवेदी, अवधेश ठाकुर, गौरव अग्रवाल, श्रीमती अपराजिता मिश्रा, वंदना चौबे, डॉ मंजू कुमारी सिन्हा, अखिलेश्वर उपाध्याय, चन्द्रकान्त लाल एवं कई गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *