खेलधनबादरांची

झारखंड राज्य खो-खो संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष बी.सी. ठाकुर नहीं रहे

धनबाद। अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि झारखंड राज्य खो-खो संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं झारखंड ओलंपिक संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष श्री बी.सी. ठाकुर जी (सेवानिवृत्त आईएएस) का कल संध्या 8:30 बजे के करीब निधन हो गया। वे विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

श्री ठाकुर भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी थे और उन्होंने प्रशासनिक जीवन के साथ-साथ खेल जगत में भी सक्रिय भूमिका निभाई। वे विभिन्न राज्य स्तरीय खेल संघों से भी जुड़े रहे और खेलों के विकास में निरंतर योगदान करते रहे।

उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे दो पुत्रों सहित एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

झारखंड राज्य खो-खो संघ परिवार की ओर से उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *