अरगोड़ा में 21 हजार धार्मिक पुस्तकों से सजा अनोखा पूजा पंडाल, गुरुकुल शिक्षा नीति का संदेश
सुजीत सिंह, निशांत यादव और अभिमन्यु ओझा का समिति द्वारा सम्मान, श्री रामलला की प्रतिमा भेंट

रांची : राजधानी रांची के अरगोड़ा में इस वर्ष का दुर्गा पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां 21,000 धार्मिक पुस्तकों से निर्मित एक अनोखा पूजा पंडाल बनाया गया है, जो भारतीय गुरुकुल शिक्षा प्रणाली की झलक प्रस्तुत करता है। इस थीम का उद्देश्य सनातन संस्कृति और पारंपरिक शिक्षा मूल्यों को बढ़ावा देना है।
5 अक्टूबर को आयोजित विशेष समारोह में सुजीत सिंह, निशांत यादव और अभिमन्यु ओझा ने श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा रांची के पदाधिकारियों और सदस्यों को पुष्प व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
समिति की टीम में —
अध्यक्ष: पंकज कुमार साहू
सचिव: अंजीत कुमार वर्गीय
उपाध्यक्ष: पंचानन साहू, कंचन कुमार, रवि कुमार, शिवचरण साहू, नयन साहू और संजय साहू
— सहित सभी सदस्य शामिल रहे।
इस अवसर पर श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति, अरगोड़ा की ओर से सुजीत सिंह, निशांत यादव और अभिमन्यु ओझा को श्री रामलला जी की पावन प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और अनोखे पंडाल की थीम को देखकर सनातन संस्कृति के प्रति गौरव की अनुभूति व्यक्त की।
