जामताड़ा

दिशोम गुरु के सम्मान में स्मृति चिन्ह का होगा अनावरण, कब और कहां… जानें

Jamtara : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में एक भव्य स्मृति चिन्ह का निर्माण किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत रविवार को भूमि पूजन के साथ हुई, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, DC, SP सहित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। यह अनावरण जामताड़ा जिले के चिरूडीह गांव में किया जा जाएगा।

सोमवार को झामुमो जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला प्रवक्ता आनंद टुडू ने बताया कि स्मृति चिन्ह का अनावरण गुरुजी के जन्मदिवस 11 जनवरी या उनकी पहली पुण्यतिथि 4 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह जामताड़ा जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा, क्योंकि इस स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस परियोजना का श्रेय झामुमो जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल, प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल सोरेन, जिला उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, केंद्रीय कार्य समिति सदस्य लालू अंसारी और नारायणपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं को दिया गया।

टुडू ने बताया कि अनावरण समारोह में मुख्यमंत्री व झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन, राज्य के सभी मंत्री और पूरे झारखंड से झामुमो कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप मंडल ने कहा कि स्मृति चिन्ह के साथ-साथ एक सुंदर पार्क और खेल मैदान का निर्माण भी किया जाएगा, जो पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक कार्य में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं और आम लोगों का आभार व्यक्त किया।

प्रेस वार्ता में असित मंडल, जमीरउद्दीन अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. अब्दुल मन्नान अंसारी, साकेस सिंह, किशोर रवानी, विजय राउत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *