राष्ट्रपति के आगमन को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की हुई बैठक

यूटिलिटी

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय ब्लॉक बी स्थित कमरा संख्या 307 में पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) संजय लाटकर ने की.

बैठक में एडीजी ने सुरक्षा-व्यवस्था, विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था को लेकर चर्चा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. उन्होंने रूट लाइन पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को विशेष सर्तकता बरतने के निदेश दिये. इसके अलावा भीड़ प्रबंधन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए गए.

बैठक में आईजी अखिलेश झा, डीआईजी अनूप बिरथरे एवं उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों को अपने कार्य एवं दायित्व का निर्वहन पूरी तन्मयता से करने के निर्देश दिए.

बैठक में आईजी अखिलेश झा, डीआईजी अनूप बिरथरे, बोकारो रेंज के डीआईजी सुरेन्द्र कुमार झा, उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक नगर राजकुमार मेहता, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक यातायात सहित प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रांची आ रही हैं. राष्ट्रपति 20 सितंबर को रांची के नामकुम स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के कार्यक्रम में शिरकत करेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *