आदित्य जालान मेमोरियल कराटे चैंपियनशिप–2025 का भव्य शुभारंभ

रांची। शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित आदित्य जालान मेमोरियल कराटे चैंपियनशिप–2025 का भव्य शुभारंभ आज हनुमान बक्स पोद्दार संगठन भवन, रानी सत्ती मंदिर परिसर, रातू रोड, रांची में किया गया।
चैंपियनशिप का उद्घाटन संयुक्त रूप से श्री रमेश भाई, श्री सेतनका सेन, श्री राम चटर्जी, श्री आनंद जी जालान, श्री रमेश जी जालान, उमेश कुमार तथा शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर शिहान हंसी मानस सिन्हा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के सदस्यों ने अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी शिहान रंजीत मेहता (टेक्निकल डायरेक्टर, शोकफ़) एवं वरिष्ठ कराटे प्रशिक्षक तथा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री रितेश कुमार बॉबी ने संयुक्त रूप से किया।
21 रेफरी व जज निभा रहे हैं अहम भूमिका
राज्य स्तरीय इस चैंपियनशिप को सफल बनाने में कुल 21 रेफरी एवं जज अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से शिहान नरेन्द्र कुमार सिन्हा, शिहान संजय मिश्रा, प्रदीप हंसदा, अंजन प्रसाद, राज किशोर गुप्ता, अमर वर्मा, जोगेंद्र गंजु, मार्शल टुडू, कुलदीप साहू, उमेश कुमार, नंद किशोर महतो, सोनू सुरीन एवं प्रच्छित पाठक शामिल हैं।
12 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिताएँ संपन्न
आज 12 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। समाचार लिखे जाने तक प्राप्त परिणाम इस प्रकार हैं—
🥇 स्वर्ण पदक विजेता
स्वयम्, अंश कुमार गुप्ता, गौरव कुमार यादव, वीर चंद्रा सिंह, नम्रता हंसदा, सेजल प्रिया, सुरभी गुप्ता, आयुष्मान अरविंद, आदित्य पांडेय, ईशानी गुप्ता, अर्पित कुमारी, स्वाती शरण्या, शांभवी अग्रवाल, श्रेया कुमारी, सुहानी टोपो, कृतिका ठाकुर।
🥈 रजत पदक विजेता
सिद्ध्विक कुमार साहू, वैभव मेहता, रुद्र तिवारी, अविनाश शर्मा, सुहानी टोप्पो, सात्विका गुप्ता, मृणाल मंजरी, विनायक श्रेष्ठ, अभिषेक शर्मा, गौरी, आर्ची चौहान, दिव्या ज्योति, स्वाति टोप्पो।
🥉 कांस्य पदक विजेता
लक्ष्य कुमार सिंह, विनायक श्रेष्ठ, तेजस सिन्हा, शिवम मिश्रा, सुरभी सिन्हा, तृष्का, वेदिका कुमारी, आदित्य किशोर, आर्यन कुमार लोहरा, मानसी वर्मा, वेदांशी रॉय, शांभवी राज, निधि कुमारी केशरी, नंदिनी कुमारी, मधु कुमारी नायक।
कल अंडर-11 वर्ग की प्रतियोगिताएँ
यह राज्य स्तरीय चैंपियनशिप शोतोकान कराटे-डो फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के चीफ टेक्निकल डायरेक्टर शिहान हंसी मानस सिन्हा के मार्गदर्शन एवं देखरेख में आयोजित की जा रही है। आयोजन में मनोज अग्रवाल एवं संजय कुमार का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कल 6 से 11 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।
