खेलरांची

31वीं राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप के लिए झारखंड दल गुवाहाटी रवाना


रांची:
31वीं राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड थांग-ता संघ की 16 सदस्यीय टीम आज गुवाहाटी के लिए रवाना हो गई। टीम का नेतृत्व पलामू की कोच सोनामोती कुमारी तथा रांची के कोच रामस्वरूप हेम्ब्रम कर रहे हैं।

दल में शामिल सभी खिलाड़ियों का चयन हाल ही में धनबाद में संपन्न 10वीं झारखंड राज्य थांग-ता चैंपियनशिप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

झारखंड टीम में रांची की संभावी दक्ष, कौशिकी सिंह, आकांक्षा राज, पृशा पांडे, पलामू की शमी कुमारी एवं रेहान कादरी, धनबाद की संचिता मुखर्जी, श्रेया प्रसाद रजक, कशिश कुमारी, प्रिंस राज, सक्षम कुमार, अमन कुमार, रवि साव तथा जनार्दन गोप शामिल हैं।

यह राष्ट्रीय चैंपियनशिप 22 से 24 दिसंबर तक कर्मवीर नवीन चंद्र बोर्डोलोई इंडोर स्टेडियम, सरुसजाई, गुवाहाटी में आयोजित की जाएगी।

संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *