दूरदर्शन रांची की क्विज प्रतियोगिता में स्कूल ऑफ योग के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, प्रथम स्थान हासिल किया
रांची। रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्कूल ऑफ योग, रांची के मास्टर इन योगिक साइंस (सेमेस्टर-2, सत्र 2024–26) के दो विद्यार्थियों मृत्युंजय विश्वकर्मा और पम्मी कुमारी ने दूरदर्शन रांची द्वारा आयोजित योग और आयुर्वेद विषयक क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है।
इस प्रतियोगिता में रांची के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। योगदा कॉलेज, सरला बिरला विश्वविद्यालय सहित अन्य कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा रही, लेकिन स्कूल ऑफ योग के दोनों विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट ज्ञान और तैयारी के दम पर पहला स्थान हासिल किया।
इस उपलब्धि पर स्कूल ऑफ योग के डायरेक्टर, कोऑर्डिनेटर एवं सभी शिक्षकों ने दोनों विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता स्कूल ऑफ योग में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में स्कूल ऑफ योग, रांची में मास्टर इन योगिक साइंस एवं पीजी डिप्लोमा इन योग पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक विद्यार्थी चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी [www.schoolofyogaru.in](http://www.schoolofyogaru.in) वेबसाइट पर लॉगिन कर आवश्यक विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
