रांची

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से ‘मुर्गा ट्रॉफी’ फिल्म टीम की मुलाकात, झारखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा

रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय बॉलीवुड फिल्म “मुर्गा ट्रॉफी” की टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक श्री शशि वर्मा ने मुख्यमंत्री से झारखंड में फिल्म निर्माण की व्यापक संभावनाओं, स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन तथा राज्य को फिल्म हब के रूप में विकसित करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध सुविधाओं और सहयोग का उल्लेख किया। इस अवसर पर फिल्म के प्रोड्यूसर श्री सुजीत उपाध्याय, श्री चंदन आनंद, सुश्री विजया लक्ष्मी तथा को-प्रोड्यूसर श्री जयराम महतो भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *