राजस्थान से बिहार जा रही थी एक करोड़ की शराब, गढ़वा पुलिस ने पकड़ा

Garhwa : गढ़वा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले में अब तक की सबसे बड़ी शराब जब्ती की कार्रवाई में पुलिस ने राजस्थान के बीकानेर से बिहार लाई जा रही 1 करोड़ रुपये मूल्य की शराब को कब्जे में लिया।
SP अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बड़ी शराब की खेप राजस्थान से बिहार भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही मेराल थाना पुलिस ने जांच टीम बनाई और बिहार पुलिस के सहयोग से एनएच-39 सड़क पर छापेमारी शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक को पकड़ लिया, जिसमें 1070 पेटी इंपीरियल ब्लू शराब भरी हुई थी। इसकी कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है और तस्करों को पकड़ने की कोशिश जारी है।
