Home

सात्विक मेमोरियल “A” डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ भव्य उद्घाटन

रांची : रांची जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित सात्विक मेमोरियल “A” डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता (2025–26) का भव्य उद्घाटन आज गोलचक्कर मैदान, धुर्वा में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन सात्विक की माता श्रीमती सुधा देवी एवं पिता श्री शैलेश कुमार के साथ रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजू शर्मा एवं सचिव श्री शैलेंद्र कुमार द्वारा दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच ड्रीम बिग क्रिकेट एकेडमी एवं हेहैल आरोही क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया, जिसमें हेहैल आरोही क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

उद्घाटन समारोह में रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारिणी सदस्य श्री मुज्जफर अली, श्री मुन्ना, सहायक सचिव श्री सुनील पाल के साथ-साथ श्री मुक्तेश सिंह, श्री नागेन्द्र मिश्रा, श्री अभिनव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने प्रतियोगिता की सफलता की कामना करते हुए आयोजन की सराहना की।

रांची जिला क्रिकेट संघ ने उम्मीद जताई कि सात्विक मेमोरियल “A” डिवीजन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करेगी और जिले में क्रिकेट के विकास को नई दिशा देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *