Home

रांची समेत कई जिलों में आंशिक बादल, कनकनी बढ़ी, गुमला में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री

रांची, 12 दिसंबर । रांची सहित झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को आंशिक बादल छाये रहे, जिसके कारण राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर ठंड और कनकनी का असर महसूस किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि यह स्थिति झारखंड के निचले क्षोभ मंडल में उत्तर-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा में बहने वाली हवाओं के कारण बनी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ सकता है, जबकि उसके बाद दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईंबासा मे 28.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान गुमला में 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शुक्रवार को रांची में सुबह हल्के कुहासे के साथ दिन की शुरुआत हुई, हालांकि सूर्योदय के बाद मौसम साफ रहा। दोपहर के बाद आसमान में फिर से आंशिक बादल छाये, जिससे ठंड और अधिक महसूस की गई।

राज्य के प्रमुख शहरों में शुक्रवार को दर्ज तापमान की बात करें, तो शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूतनतम तापमान 8.3 डिग्री, जमशेदपुर में 26.5 और 10.8 डिग्री, डालटेनगंज में 27.4 और 7.1 डिग्री, बोकारो में 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री, जबकि चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.8 और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *