खेलरांची

कूच बेहार ट्रॉफी: झारखंड ने केरल को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से दी मात


Ranchi : हजारीबाग के संजय सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे कूच बेहार ट्रॉफी के मुकाबले में झारखंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केरल को 6 रन से हराकर पूरे अंक हासिल किए।

झारखंड ने पहली पारी में 206 रन बनाए थे, जिसके जवाब में केरल ने 333 रन बनाकर बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में झारखंड ने शानदार वापसी की।
अनमोल राज ने 133 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जबकि यश राठौर ने 77 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम ने दूसरी पारी में 313 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केरल की टीम दूसरी पारी में लड़खड़ा गई और पूरी टीम 180 रन पर सिमट गई।
झारखंड की ओर से कप्तान ईशान ओम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

रोमांच से भरे इस मुकाबले में झारखंड की टीम ने शानदार जज्बा और दमखम दिखाते हुए केरल पर यादगार जीत दर्ज की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *