बिरसा मार्शल आर्ट्स अकादमी का भव्य शुभारंभ
रांची, 7 दिसंबर।
बिरसा चौक स्थित Birsa Young Welfare Club परिसर में रविवार को बिरसा मार्शल आर्ट्स अकादमी का भव्य उद्घाटन उत्साह और उमंग के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में गोपाल टोप्पो, प्रदीप तिर्की, रोहित मुंडा, आकाश मुंडा और जैनिफ टोप्पो ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अकादमी की शुरुआत की।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस तरह की अकादमी का खुलना क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण से न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ती है, बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की क्षमता का भी विकास होता है। यह प्रशिक्षण उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने में सहायक होगा।
महिलाओं की सुरक्षा और फिटनेस पर विशेष ध्यान
अकादमी में महिलाओं की सुरक्षा और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए योगा, ज़ुम्बा और एरोबिक्स की विशेष क्लासें शुरू की गई हैं। आयोजकों ने बताया कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे वे फिटनेस के साथ आत्मरक्षा की मूल तकनीकें भी सीख सकें।
अकादमी में उपलब्ध प्रमुख प्रशिक्षण
अकादमी में निम्नलिखित खेल और फिटनेस गतिविधियों का विशेषज्ञ प्रशिक्षण दिया जाएगा—
कराटे, ताइक्वांडो, बॉक्सिंग, किक बॉक्सिंग, मिक्स बॉक्सिंग, मुआई थाई, एमेच्योर एमएमए, योगा, ज़ुम्बा और एरोबिक्स।
क्लासेस सुबह और शाम दोनों समय संचालित की जाएंगी, जिनका संचालन आरती कुमारी एवं शिवदत्त लोहरा द्वारा किया जाएगा।
विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड के चीफ कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी, राहुल कुमार सिंह, विशाल सिंह, कंचन कुमारी, करिश्मा कुमारी, साक्षी कुमारी, स्नेहा कुमारी, तेजस्वी कुमार और अंश कुमार उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अकादमी की सफलता की शुभकामनाएँ दीं।
इसकी जानकारी मोहम्मद इबरार कुरैशी ने दी।
