रांची

लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीज़न टूर्नामेंट में डांगी सीए की शानदार जीत

Ranchi : ईईएफ टाटीसिलवाई मैदान पर खेले गए लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीज़न टूर्नामेंट 2025-2026 के मुकाबले में डांगी क्रिकेट एकेडमी (डांगी सीए) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टाटीसिलवाई ए टीम को 6 विकेट से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टाटीसिलवाई ए की टीम 10.5 ओवर में मात्र 39 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से सौरव ने सर्वाधिक 13 रन बनाए, जबकि रुद्र और अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। डांगी सीए की ओर से गेंदबाजी में करुणेश ने घातक प्रदर्शन करते हुए मात्र 6 रन देकर 6 विकेट झटके। वहीं दीपेश ने 3 विकेट लेकर विरोधी टीम की बल्लेबाजी कमर तोड़ दी।

छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी डांगी सीए की टीम ने संयमित शुरुआत करते हुए 10.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 42 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से आरव ने 11 रन की उपयोगी पारी खेली। वहीं टाटीसिलवाई ए की ओर से गेंदबाजी में रुद्र ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट लेकर मैच को रोमांचक बनाने की कोशिश की, लेकिन लक्ष्य छोटा होने के कारण उनकी मेहनत टीम को जीत नहीं दिला सकी।

डांगी सीए की इस जीत से टीम का मनोबल काफी बढ़ा है और आने वाले मुकाबलों के लिए उनका आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों के जोश और खेल भावना की जमकर सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *