झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में हाेगी इस दिन से होगी बारिश

यूटिलिटी

Ranchi : रांची का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. राजधानी रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों में शनिवार को हल्की बारिश और एक दो स्थानों पर वज्रपात होने की आशंका जताई गयी है. जिन जिलों में बारिश और वज्रपात की सम्भावना है. इनमें गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा और लोहरदगा शामिल है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि यह स्थिति पश्चिमी विक्षोभ के चलते पैदा हो रही है. उन्होंने बताया कि राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में इस बदलाव का असर कम देखने को मिलेगा. रांची में इसकी वजह से शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे. वहीं शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री, जमशेदपुर में 32.5, डालटेनगंज में 33.4, बोकारो में 33.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *