खेलो इंडिया वीमेन वुशु सिटी लीग 1 मार्च से रांची में

यूटिलिटी

रांची : अस्मिता खेलो इंडिया वीमेन वुशु सिटी लीग का आयोजन दिनांक 1 से 2 मार्च  2025 को ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में किया जाएगा.

इस लीग में रांची के महिला वुशु खिलाडी भाग लेंगे. स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, उनके विभिन्न छेत्रिय केंद्र औऱ संबंधित राज्य सरकारों के सहयोग से ये आयोजन भारत के 25 सीटी में किया जा रहा है.

अस्मिता सीटी लीग की यह प्रतियोगिता महिलाओ के लिए सभी वर्गो में आयोजित होगी.

महिला सशक्तिकरण औऱ महिलाओ के बीच वुशु खेल की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए सीटी लीग, जोनल प्रतियोगिता औऱ नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन  किया जाता है.

रांची में इसके पूर्व खेलो इंडिया सिटी लीग, जोनल  औऱ नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा चुका है

इस प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का निबंधन औऱ वजन एक मार्च को जबकी प्रतियोगिता 2 मार्च को आयोजित होंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *