गिरिडीह

सियासी फैरबदल की अटकलों पर बोले मुंडा, समय के साथ बदलती है राजनीति

गिरिडीह, 5 दिसंबर । पूर्व मुख्‍यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिछले दिनों दिल्ली दौरे के क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित साह से हुई मुलाकात के बाद झारखंड में सियासी फेरबदल की अटकलों को सिरे से खारिज नहीं किया है, लेकिन उन्‍होंने कहा कि इस प्रकार की खबरें केवल मीडिया में है, जमीनी स्‍तर पर नहीं हैं।

साथ ही उन्‍होंने यह भी जोड़ा की समय के साथ राजनीति भी बदलती रहती है। मुंडा ने कहा कि इस प्रकार की मामलों पर अत्यधिक चर्चा की जरूरत नहीं होती है। मुंडा पत्नी मीरा मुंडा के साथ देवघर जाने के क्रम में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

वहीं अर्जुन मुंडा ने हेमंत सोरेन सरकार की ओर से केंद्र सरकार से फंडा की मांग को लेकर कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिये कि किस मद मे फंड की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि समुचित विकास और नितिगत मुद्दों पर चर्चा के अभाव में सपने दिखाने वाली हेमंत सोरेन सरकार जनता से दूर हो रही है।

इसके पूर्व सकिर्ट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री का भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *