हजारीबाग

पुलिस ने 10 एकड़ में लगी अफीम की खेती को किया नष्ट

हजारीबाग, 5 दिसंबर । चौपारण थाना क्षेत्र में पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई करते हुए करीब 10 एकड़ में की गई अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया।

यह अभियान ग्राम डोडिया और मोर्निया में गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को चलाया गया। अभियान के दौरान खेतों में बड़े पैमाने पर लगाई गई अफीम की फसल को मौके पर ही काटकर जला दिया गया। साथ ही खेती में उपयोग की जा रही सामग्री को भी जब्त कर नष्ट किया गया। पुलिस ने 5 सेक्शन पाइप, 4 डिलीवरी पाइप, 2 होंडा सेट मशीन बरामद की है।

वहीं पुलिस के अनुसार, अवैध खेती करने वालों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। दोषियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

अभियान में अजित कुमार बिमल, एसडीपीओ बरही, चंद्रशेखर, पुलिस निरीक्षक बरही सहित कई जवान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *