झारखंड जूनियर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप के लिए रांची टीम की घोषणा, गोड्डा में 5–7 दिसंबर तक होगा मुकाबला
रांची: रांची जिला वॉलीबॉल संघ ने जूनियर बालक और बालिका वर्ग की वॉलीबॉल टीमों की घोषणा कर दी है, जो 5 से 7 दिसंबर 2025 तक गोड्डा में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य जूनियर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य की टीमें भाग लेंगी।
संघ के चेयरमैन भोला प्रताप सिंह ने बताया कि रांची की टीम पूरी तरह तैयार है और हाल ही में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संघ के अध्यक्ष विकास वर्मा ने कहा कि विशेषज्ञ कोच खिलाड़ियों को लगातार प्रशिक्षण दे रहे हैं और टीम का मनोबल भी काफी ऊंचा है।
जूनियर बालक टीम के चयनित खिलाड़ी
(गोड्डा – 05 से 07 दिसंबर 2025)
- अनिकृत कुमार सिंह (कप्तान)
- अक्षत राज
- तौसीफ अंसारी
- तनवीर अंसारी
- तौसिफ अंसारी
- अनुराग कुमार साहू
- योकेश हॉरो
- बित्तू कुमार
- नवीन कुमार
- सुमित ब्लाउत
- गौरव कुमार
- अनित लोहरा
संघ के सचिव संजय ठाकुर ने कहा कि यह चैम्पियनशिप युवाओं के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बड़ा मंच है। कार्यकारिणी अध्यक्ष उपेंद्र सिंह और कोषाध्यक्ष विश्वजीत नंदी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और सभी से टीम का हौसला बढ़ाने की अपील की।
