खेलरांची

सरला देवी बिरला U-14 क्रिकेट 2025-26 : डांगी सीए की धमाकेदार जीत

Ranchi : रातू ग्राउंड में खेले गए सरला देवी बिरला U-14 क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में डांगी सीए ने साई रेड को 9 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए साई रेड ने 32 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन बनाए। टीम के लिए ज्ञानेश ने सबसे अधिक 49 रन बनाए, जबकि जयदीप ने 16 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में डांगी सीए के अखिलेश ने किफायती स्पैल डालते हुए 2 विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डांगी सीए की टीम ने मात्र 10.1 ओवर में 1 विकेट खोकर 130 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के ओपनर कुमार आदित्य ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 107 रनों की नाबाद पारी खेली। साई रेड की ओर से शिवम को 1 विकेट मिला।


📋 स्कोरबोर्ड

साई रेड – 124/8 (32 ओवर)

बल्लेबाजरन
ज्ञानेश49
जयदीप16
अन्ययोगदान

मुख्य गेंदबाज (डांगी सीए):

  • अखिलेश – 2/20

डांगी सीए – 130/1 (10.1 ओवर)

बल्लेबाजरन
कुमार आदित्य107*
अन्यसहयोग

मुख्य गेंदबाज (साई रेड):

  • शिवम – 1/52


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *