रांची

झारखंड में चक्रवाती तूफान दितवाह का प्रभाव हुआ खत्म, मौसम हुआ साफ

रांची, 2 दिसंबर : बंगाल की खाडी में उठा चक्रवाती तूफान दितवाह कमजोर पड गया है। इससे चक्रवाती तूफान का प्रभाव मंगलवार को समाप्त हो गया। इससे रांची सहित राज्या के सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। यह जानकारी मौसम विभाग ने मंगलवार को दी।

मौसम साफ होने से रांची में तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई और सुबह में भारी कनकनी महसूस की गई। हालांकि दोपहर में धूप में तल्खी महसूस की गई, लेकिन इसके बाद आसामन में आंशिक बादल छा गए। इससे कनकनी में पुन: वृद्धि हो गई। वहीं सुबह और देर रात में कुहासा छाया रहा।

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोडडा में 27.3 डिग्री और सबसे कम तापमान खूंटी में 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि रांची सहित राज्‍य के कई जिलों में आनेवाले दिनों में तडके सुबह और रात में मध्‍यम दर्जे का कुहासा छाया रहेगा।

उल्लेखनीय है कि चक्रवाती तूफान दितवाह के चलते रांची सहित राज्य भर में मंगलवार को बादल छाये हुए थे। इससे अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी जो सामान्य तापमान से तीन डिग्री कम था। तापमान में कमी होने से दिन में भी लोगों को ठंड का एहसास हो रहा था।

वहीं मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्‍यूनतम तापमान 12.7 डिग्री, जमशेदपुर में 20.3 और 13.2, डालटेनगंज में 27 और 10.5 डिग्री, बोकारो में 24.5 डिग्री और 12.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री और न्यूतनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *