खेलरांची

69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड को मिला पहला पदक

पहले ही दिन अनूप कुमार ने दिलाया कांस्य, शानदार प्रदर्शन

रांची/गोरखपुर
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 30 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड ने पहले ही दिन पदक जीतकर शानदार शुरुआत की है।
U-17 ग्रीको रोमन 45 किलोग्राम वर्ग में झारखंड के उभरते पहलवान अनूप कुमार ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के दौरान अनूप ने लगातार दमदार प्रदर्शन कर झारखंड का नाम रोशन किया—

अनूप कुमार का प्रदर्शन

  1. पहला मुकाबला: अनूप कुमार ने चंडीगढ़ के पहलवान को शिकस्त दी।
  2. दूसरा मुकाबला: महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
  3. सेमीफाइनल: हरियाणा के पहलवान से बेहद कड़े मुकाबले में मामूली अंतर से हार गए।
  4. कांस्य पदक मुकाबला: पंजाब के पहलवान को चित कर पदक झारखंड की झोली में डाला।

इस उपलब्धि के बाद झारखंड खेल जगत में खुशी की लहर है।

बधाइयों का तांता

अनूप कुमार की उपलब्धि पर कई अधिकारियों और खेल पदाधिकारियों ने बधाई दी है, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • श्री जीशान कमर (भा.प्र.से.), अध्यक्ष, झारखंड राज्य कुश्ती संघ
  • श्री शशि रंजन (भा.प्र.से.), निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना
  • श्री के. रवि कुमार (भा.प्र.से.), अभिभावक
  • श्री भोलानाथ सिंह, मार्गदर्शक
  • श्री धीरसेन सोरेंग, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी
  • श्री रजनीश कुमार, महासचिव, झारखंड राज्य कुश्ती संघ
  • बिजय शंकर सिंह, प्रवीन कुमार (शारीरिक शिक्षक), बबलू कुमार (कोषाध्यक्ष)
  • सभी जिला कुश्ती संघों के अध्यक्ष/सचिव
  • JEPC रांची एवं JSSPS के पदाधिकारी

सभी ने अनूप के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में वह राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड का नाम रोशन करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *