पूर्वी सिहंभूमि

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक की सीएम सोरेन से मुलाकात, विकास कार्यों पर चर्चा

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी तथा विधायक कल्पना सोरेन से राँची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान वातावरण सुखद और औपचारिक रहा, जहां सभी नेताओं ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया।

विधायक पूर्णिमा दास साहू ने मुख्यमंत्री को अपने क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं और जनसमस्याओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा और महिलाओं के उत्थान से जुड़ी जरूरतों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने इन मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं को पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *