पलामू

पलामू से 700 बोतल अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार

पलामू, 28 नवंबर । पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 पेटी अवैध शराब लदे एक बोलेरो को जब्त किया है। मामले में चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। 28 पेटी में 700 पीस टनाका शराब की बोतल भरी हुई थी। चालक की पहचान हुसैनाबाद के अलीनगर के सौरभ सिंह के रूप में हुई है।

जिले की पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने शुक्रवार काे बताया कि गुप्त सूचना पर हुसैनाबाद के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू कुमार चौधरी थाना के गश्ती दल के साथ नारायणपुर बाजार के पास पहुंचे तो विपरीत दिशा पथरा की ओर से एक सफेद रंग की बोलेरो (बीआर 26ए 7477) को आते देखा। गश्ती दल को देखकर चालक गाड़ी घुमाकर भागने का प्रयास किया। जवानों के सहयोग से गाड़ी को रोका गया और तलाशी ली गयी तो प्लास्टिक के पांच बोेरे में 28 पेटी देशी (कुल 700 बोतल) टनाका शराब पायी गयी।

शराब से संबंधित वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गश्ती दल में सहायक अवर निरीक्षक कालिका राम, हवलदार नवल किशोर प्रधान, जवान सोभनाथ साव, अरविंद कुमार और चालक सुरेन्द्र पाल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *