रांची लालपुर में दिनदहाड़े लूट, बाइक सवार अपराधियों ने 1.3 लाख रुपए छीने
Ranchi : रांची के लालपुर इलाके में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, दो बाइक सवार अपराधियों ने लालपुर थाना के सामने से एक व्यक्ति से एक लाख 30 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए।
घटना के समय पीड़ित व्यक्ति ने बैंक से पैसे निकाले थे और फिरायालाल की तरफ जा रहा था। अपराधियों ने मौके का फायदा उठाते हुए उसे रोककर नकदी छीन ली। लूट की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में सतर्क रहें और बैंक से नकद निकालते समय सावधानी बरतें।
