राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज

यूटिलिटी

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी सचिदानंद शिवेंदु तिग्गा ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

आज तीन खेल प्रतियोगिता में 1300 खिलाड़ियों ने लिया भाग, 18 खेलो में ट्रायल के माध्यम से हुआ है प्रतिभागियों का चयन

रांची : राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 का शुक्रवार काे रंगारंग शुभारंभ हुआ. इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 32 खेल प्रतिस्पर्धाओ में खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे. राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का उद्घाटन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेंदु तिग्गा ने दीप प्रजोवलित कर किया.

मौके पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग, झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, झारखंड कबड्डी संघ के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, झारखंड एथलेटिक संघ के महासचिव ए के पांडे, भारतीय कबड्डी संघ के रेफरी बोर्ड के संयोजक बिपिन सिंह, झारखंड ताइक्वांडो संघ के वाइस प्रेसिडेंट मिथलेश कुमार सिंह, झारखंड वॉलीबाल संघ के कोषध्यक्ष उत्तम राज एवं ज्वाइंट सेक्रेटरी विकास वर्मा, अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी कोच हरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे.

उद्घाटन के मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, कांके की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गए रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया. उद्घाटन समारोह में रांची जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाडियों के द्वारा ताइक्वांडो खेल का शानदार डेमोस्ट्रेशन तथा एसजीएफआई गोल्ड मेडलिस्ट योग टीम ने योग की शानदार प्रस्तुति दे कर सब का मन मोह लिया. इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में 200 से अधिक शारीरिक शिक्षक आयोजन सदस्य के रूप में अपना सहयोग दे रहे है.

तीन खेल प्रतियोगिताएं

राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2024-25 के पहले दिन आज तीन खेल स्पर्धाओं में 1300 प्रतिभागियों ने भाग लिया. आज ताइक्वांडो, वॉलीवॉल और आर्चरी की प्रतियोगिता हुई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *