खेलरांची

सरला देवी बिरला U-14 क्रिकेट 2025-26 : यंग मोनार्क ने तरुण संगम ए को 151 रन से हराया

रातू। सरला देवी बिरला U-14 क्रिकेट 2025-2026 के तहत खेले गए मुकाबले में यंग मोनार्क ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तरुण संगम ए को 151 रन से पराजित किया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए यंग मोनार्क ने निर्धारित 35 ओवर में 252/8 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से दीपांशु ने बेहतरीन 146 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि विक्रम ने 23 रन जोड़े। तरुण संगम के गेंदबाज़ जीत ने 6 ओवर में 36 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए, जो मैच की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी रही।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तरुण संगम ए की टीम 24.5 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विशाल ने 19 और कुश ने 15 रन बनाए। यंग मोनार्क की ओर से धीरज ने 4/17, दिव्यांशु ने 3/21, और विक्रम ने 2/24 की शानदार गेंदबाज़ी की।

परिणाम
: यंग मोनार्क 151 रन से विजयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *