रांची

कल से शुरू होगी झारखंड सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025

25 से 28 नवंबर तक चलेगी प्रतियोगिता, 1137 खिलाड़ी होंगे शामिल

रांची/टाटीसिल्वे : झारखंड सशस्त्र पुलिस द्वारा आयोजित क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ कल, 25 नवंबर को दोपहर 3 बजे JAP-2 टाटीसिल्वे के खेल मैदान में भव्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक, झारखंड सशस्त्र पुलिस बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 1137 पुलिसकर्मी/खिलाड़ी, 63 तकनीकी पदाधिकारी और विभिन्न इकाइयों के टीम-प्रबंधक हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के मुकाबले JAP-1, JAP-2, JAP-10, एक्शन ग्रुप, टाइगर फ्लैग हॉकी स्टेडियम और बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोराबादी में आयोजित होंगे।

25 से अधिक खेलों में होगा मुकाबला

प्रतियोगिता में निम्न प्रमुख खेल शामिल हैं—

फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शूटिंग, योगा, वॉलीबॉल, हॉकी, कुश्ती, कबड्डी, क्रॉस-कंट्री, हैंडबॉल, थ्रो इवेंट्स, खो-खो, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, ऊँची कूद, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, आर्म रेसलिंग, फिजिकल फिटनेस इवेंट, साइकलिंग, फेंसिंग (पुरुष एवं महिला) समेत 25 से अधिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाएँगी।

तैयारियों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 24 नवंबर को JAP-2 टाटीसिल्वे के सभागार में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कमांडेंट श्रीमती सरोजनी लकड़ा (IPS) ने की। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक जयप्रकाश नाग समेत सभी टीम प्रबंधक और आयोजन समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

JAP-2 प्रशासन द्वारा मैदान सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधा, आवास, भोजन, परिवहन और तकनीकी प्रबंधन से संबंधित सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

उद्घाटन समारोह में होगा मार्च-पास्ट व शपथ ग्रहण

उद्घाटन समारोह के मुख्य आकर्षण

* मार्च-पास्ट
* शपथ ग्रहण
* बैंड परेड
* अतिथियों का संबोधन
* विभिन्न खेलों की औपचारिक शुरुआत

खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह

प्रतियोगिता को लेकर JAP के खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने खेल प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएँ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *