रांची

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मिला जबरदस्त जनसमर्थन, 3.93 लाख से अधिक आवेदन दर्ज

1.32 लाख से अधिक मामलों का निपटारा
2.60 लाख लंबित आवेदनों पर तेजी से काम जारी
Ranchi :
राज्य सरकार के महत्वाकांक्षी जनकल्याण कार्यक्रम “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” के तहत इस वर्ष लोगों ने बड़ी संख्या में विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के लिए आवेदन किया है. जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक कुल 3,93,444 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 1,32,707 आवेदनों का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 2,60,737 आवेदन लंबित हैं, जिन पर लगातार काम जारी है.

कौन–कौन सी सेवाओं के लिए आए सबसे ज्यादा आवेदन?
अन्य लोक कल्याणकारी योजनाएं

कुल आवेदन: 2,20,938

निपटारा: 67,824

लंबित: 1,53,114

यह श्रेणी सबसे अधिक आवेदनों वाली रही. विभिन्न सरकारी लाभ, सहायता योजनाएं और प्रमाणपत्रों के लिए जनता ने बड़ी संख्या में आवेदन किया.

जाति, आय, निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र

कुल: 28,160 | निपटारा: 14,817 | लंबित: 13,343

स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र

कुल: 22,569 | निपटारा: 11,478 | लंबित: 11,091

आय प्रमाण पत्र

कुल: 20,760 | निपटारा: 11,668 | लंबित: 9,092


प्रमाणपत्र संबंधी सेवाएं सबसे ज्यादा मांग में रहीं.
राशन कार्ड और जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र

नया राशन कार्ड

कुल: 24,226 | निपटारा: 3,937 | लंबित: 20,289

जन्म प्रमाण पत्र

कुल: 15,626 | निपटारा: 4,588 | लंबित: 11,038

मृत्यु प्रमाण पत्र

कुल: 1,908 | निपटारा: 558 | लंबित: 1,350


खाद्य सुरक्षा और नागरिक पंजीकरण सेवाओं के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदनों की प्राप्ति हुई.

सामाजिक सुरक्षा पेंशन- विधवा पेंशन

कुल: 1,784 | निपटारा: 516 | लंबित: 1,268

वृद्धा पेंशन

कुल: 40,603 | निपटारा: 12,806 | लंबित: 27,797

विकलांग पेंशन

कुल: 1,182 | निपटारा: 407 | लंबित: 775

बुजुर्गों, विधवाओं एवं दिव्यांगों के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता योजनाओं में भी अच्छी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए।


भूमि संबंधी सेवाएं
भूमि की मापी – कुल 602 | निपटारा 96

भूमि धारण प्रमाण पत्र – कुल 1,039 | निपटारा 180

दाखिल–खारिज वादों का निष्पादन – कुल 2,550 | निपटारा 413

भूमि से जुड़े मामलों में भी लोगों की सक्रियता बढ़ी है, हालांकि इन सेवाओं में लंबित मामले अधिक हैं.

संपूर्ण आंकड़े एक नजर में
कुल आवेदन: 3,93,444

निपटारा: 1,32,707

लंबित: 2,60,737

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *