Home

CM हेमंत सोरेन पहुंचे दुमका, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Dumka : CM हेमंत सोरेन के दुमका आगमन पर सोमवार को दुमका हवाई अड्डा में परिसर उनका भव्य स्वागत किया गया। हवाई अड्डे पर पहुंचते ही जिला पुलिस बल ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। इसके बाद जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने CM का गर्मजोशी से स्वागत किया। अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिवादन किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों की संक्षिप्त जानकारी भी दी।

CM

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय दिखाई दिया। हवाई अड्डा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी और सभी विभागों के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। CM के दौरे को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा गया।

CM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *