Home

Dharmendra Death: धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। सोमवार, 24 नवंबर को वह इस दुनिया को विदा कह गए। 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र ने अपने जुहू स्‍थ‍ित घर पर ही अंतिम सांस ली है। लंबे समय से उनकी तबीयत नाजुक थी। उन्‍होंने 12 नवंबर को ही ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से परिवार के कहने पर डिस्‍चार्ज किया गया था। इसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। धर्मेंद्र का अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थित पवन हंस श्‍मशान भूमि में किया गया है। इस दौरान पूरा देओल परिवार और कई सिनेमाई दिग्‍गज नजर आए। हेमा मालिनी, ईशा देओल, सनी देओल, बॉबी देओल से लेकर अमिताभ बच्‍चन भी इस दौरान आंखों में आंसू समेटे मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है।

धर्मेंद्र का जाना, हिंदी सिनेमा के एक युग के अंत जैसा है। यह दुखद और आंख नम कर देने वाला ही है कि सोमवार को ही उनकी अगली फिल्‍म ‘इक्‍कीस’ का मोशन पोस्‍टर रिलीज हुआ है। पिछले करीब एक महीने से धर्मेंद्र को सांस लेने सम्बंधी समस्या हो रही थी, जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती किया गया था। वहां हालत नाजुक होने के बाद उन्‍हें ICU में भर्ती किया गया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बाद भी धर्मेंद्र उम्र और बीमारी के आगे जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री को एक गहरा धक्का लगा है।

सदस्यों के अलावा एक्टर के सभी करीबी और अपने पवनहंस श्मशान घाट पर नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन भी अपने जिगरी यार को आखिरी विदाई देने के लिए विले पार्ले पवनहंस पहुंचे। दुखद ये है कि एक्टर ने अपना 90वां जन्मदिन मनाने से ठीक 14 दिन पहले उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *