Home

“SIR के किए कोई BLO घर आए तो…”, क्या बोल गए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी… जानें

Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे SIR (सर्वे ऑफ इलेक्टोरल रोल) को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई BLO (बेसिक लोकल ऑफिसर) किसी के घर आए तो उसे घर में न जाने दें और किसी भी कीमत पर SIR न कराने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर BLO घर आए तो उनसे सीधे संपर्क करें और बिना उनकी अनुमति कुछ भी न कहें, वरना उनका नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है।

झारखंड में SIR नहीं होने देंगे

स्वास्थ्य मंत्री ने दोहराया कि झारखंड में किसी भी कीमत पर SIR नहीं होगा और किसी का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटने देंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से वोटर लिस्ट से नाम काटने और आधार कार्ड से लोगों की पहचान छीनने की साजिश रची जा रही है।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप

इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड में कई लोग ऐसे हैं जिनके घरों में वोटर लिस्ट या पेपर मौजूद नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि अगर वोटर लिस्ट नहीं दी गई तो इसे काट दिया जाएगा और नए वोटर जोड़ दिए जाएंगे।

बिहार का उदाहरण

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बिहार में SIR के तहत 65 लाख वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए और 22 लाख नए नाम जोड़ दिए गए। उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग बाहर से आए थे और बीजेपी को वोट देते थे, उनके नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *