Homeखेलरांची

एक दिवसीय ‘खेलो इंडिया सिटी लीग (हॉकी)–बालिका’ प्रतियोगिता संपन्न



झारखंड की जूनियर बालिका टीमों के बीच हुए तीन रोमांचक मुकाबले

रांची : खेलकूद एवं युवा मामले मंत्रालय, भारत सरकार, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई), हॉकी इंडिया एवं हॉकी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में रविवार, 23 नवंबर 2025 को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोराबादी में ‘खेलो इंडिया सिटी लीग वन डे हॉकी टूर्नामेंट (बालिका)’ का सफल आयोजन हुआ।

ग्रासरूट डेवलपमेंट और Empowering Women Through Sports पहल के तहत देश के 20 राज्यों में 22 और 23 नवंबर को सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग की बालिका खिलाड़ियों के लिए इस लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में झारखंड की जूनियर बालिका वर्ग की छह टीमों के बीच आज तीन मैच खेले गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ रजनीश कुमार और संयुक्त सचिव माइकल लाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान सीओई प्रशिक्षक सुधीर गोला, साई प्रशिक्षक जगन तोपनों, एसटीसी प्रशिक्षक करुणा पूर्ति और डे बोर्डिंग प्रशिक्षक दुलारी तोपनों भी मौजूद रहे।


मैच परिणाम

मैच 01
Jharkhand XI – COE Ranchi बनाम Jharkhand XI – SAI Ranchi
परिणाम : 2–0

मैच 02
Jharkhand XI – STC Bariatu बनाम Jharkhand XI – Day Boarding Hulhudu
परिणाम : 7–0

मैच 03
Jharkhand XI – CM School of Excellence बनाम Jharkhand XI – Ranchi
परिणाम : 0–0


खिलाड़ियों ने शानदार कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट को सफल बनाया। हॉकी झारखंड के अधिकारियों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ राज्य में बालिका हॉकी को नई ऊंचाई देंगी और भविष्य की प्रतिभाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *