Home

25 वर्षों की संसदीय यात्रा का जश्न : झारखंड विधानसभा ने मनाया ऐतिहासिक स्थापना दिवस

Ranchi : झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस आज बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विधानसभा में रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विधायक सरयू राय सहित कई विधायक और मंत्री उपस्थित थे।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर धनबाद विधायक राज सिन्हा को 2025 का उत्कृष्ट विधायक सम्मान से नवाज़ा गया, जिसे राज्यपाल, मुख्यमंत्री और स्पीकर ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

इसके अलावा, उत्कृष्ट विधानसभाकर्मियों के रूप में संतोष कुमार, नीलम कुजूर, राकेश कुमार सिंह, मन्नू राम, रबीन्द्र पाल और मो. शाहिद हैदर को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान षष्ठम विधानसभा के सदस्यों के जीवन परिचय की पुस्तक और झारखंड के 25 वर्षों की संसदीय गाथा पर आधारित सदन संवाद का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और विधायक राज सिन्हा ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया। झारखंड विधानसभा का यह रजत जयंती समारोह 25 वर्षों की लोकतांत्रिक गाथा और विधान सभा की उपलब्धियों को याद करने का अवसर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *