रांची

सोमेश चंद्र सोरेन ने संभाली विधायकी, क्षेत्र के विकास को दिया प्राथमिकता का आश्वासन

Ranchi : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में विजयी रहे सोमेश चंद्र सोरेन ने शुक्रवार को विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन और घाटशिला क्षेत्र की जनसेवा का नया अध्याय शुरू कर दिया है।

विकास और जनता की आवाज़ को मजबूत करने का वादा

शपथ ग्रहण के बाद सोमेश चंद्र सोरेन ने कहा कि यह शपथ उनके लिए केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि घाटशिला की जनता द्वारा दिए गए भरोसे और उम्मीदों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास को तेज गति देंगे, जनता की आवाज़ को विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे और लोगों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *