गिल गुवाहाटी टेस्ट से बाहर, पंत कप्तानी करेंगे :भारत-साउथ अफ्रीका दूसरा मुकाबला कल से
IND vs SA 2nd Test : भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज जारी है. इस सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया था. जिसे अफ्रीकी टीम ने 30 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब इस टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक मैच गुवहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इसी के साथ यह इस स्टेडियम का पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच भी है. इससे पहले इस स्टेडियम में कुल 6 मैच खेले गए हैं. आइए जानते हैं कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहा और कब देख सकते हैं.
कब और कहां खेला जाएगा IND vs SA दूसरा टेस्ट?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और निर्णायक मुकाबला गुवहाटी में होगा. यह मैच गुवहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा. इस मैच की शुरुआत 22 नवंबर से होगी. इस वक्त साउथ अफ्रीका के पास इस सीरीज में 1-0 की बढ़त है.
IND vs SA टेस्ट का लाइव कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के सभी मैच का लाइव प्रसारण टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रहेगा. फैंस इस मैच के लाइव प्रसारण का लुत्फ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर उठा सकते हैं. वहीं ऑनलाइन देखने के लिए मोबाइल, लैपटॉप पर इसे Jiohotstar की ऐप और वेबसाइट पर देखा जा सकता है.
भारत-साउथ अफ्रीका मैच का समय
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुवाहाटी में होगा. यहां नवंबर के महीने में जल्दी सूर्य उदय और जल्दी सूर्यास्त होने के कारण इस मैच का खेल सुबह 9:00 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा. आमतौर पर भारत में टेस्ट मैच 9:30 बजे शुरू होते हैं, लेकिन यहां समय आधा घंटा पहले रखा गया है. यह बदलाव खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पिच पर शुरुआती नमी खेल को प्रभावित कर सकती है. वहीं यहां पर कुछ और नियमों में भी बदलाव हुए है जैसे की सुबह के मैच में पहले लंच ब्रेक और फिर टी ब्रेक होता है. लेकिन इस मैदान पर नियम में बदलाव करके पहले टी ब्रेक और फिर लंच ब्रेक का प्रावधान किया गया है.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कप्तान शुभमन गिल दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। उन्हें पहले टेस्ट के दौरान बल्लेबाजी करते समय गर्दन में चोट लगी थी। इसके बाद वह पहली पारी में ठीक से बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे और रिटायर्ड हर्ट हुए थे और फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। उन्हें तुरंत चेक अप के लिए ले जाया गया था। अब वह दूसरे टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।
बीसीसीआई सचिव ने दिया अपडेट
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल, जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान गर्दन की चोट से जूझ रहे थे, वह गुवाहाटी में होने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। गिल को कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गर्दन में चोट लगी थी और दिन का खेल खत्म होने के बाद उन्हें जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया था। उन्हें निगरानी में रखा गया और अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद 19 नवंबर 2025 को वे गुवाहाटी पहुंचे। हालांकि, वे पूरी तरह फिट नहीं हो पाए हैं और इसी कारण वे दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। आगे की जांच और इलाज के लिए अब वे मुंबई रवाना होंगे। उनकी गैरमौजूदगी में टीम की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे।’
