ऑक्सब्रिज मांडर ने एस.बी.एम. को 113 रनों से हराया
रांची: आर.डी.सी.ए. इंटर स्कूल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तहत ओटीसी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में ऑक्सब्रिज मांडर ने एस.बी.एम. को 113 रनों से बड़ी जीत हासिल की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑक्सब्रिज मांडर की टीम ने 24.4 ओवर में 173 रन बनाए। टीम की ओर से अंशु ने शानदार 63 रनों की पारी खेली, जबकि मोहम्मद अयान ने 23 और सौरव ने 20 रन जोड़े। गेंदबाजी में एस.बी.एम. के अपूर्व ने 3/23, शौर्य ने 3/41, गौरव ने 2/9 और पीयूष ने 2/39 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस.बी.एम. की टीम 14 ओवर में मात्र 60 रन पर सिमट गई। निखिल ने 13 रन बनाए। ऑक्सब्रिज मांडर की ओर से सौरव ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट मात्र 6 रन देकर लिए, जबकि राज ने 3/15 का शानदार प्रदर्शन किया।
अंततः ऑक्सब्रिज मांडर ने यह मुकाबला 113 रनों से जीतकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली।
मनन विद्या ने जी.डी. गोयनका को 10 विकेट से हराया
रांची: आर.डी.सी.ए इंटर स्कूल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तहत गोलचक्कर मैदान में खेले गए मुकाबले में मनन विद्या ने जी.डी. गोयनका को 10 विकेट से हराते हुए शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए जी.डी. गोयनका की टीम 18.2 ओवर में 73 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से श्रेष्ठ ने 11 रन बनाए। मनन विद्या की ओर से गेंदबाज यश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट मात्र 9 रन देकर हासिल किए, वहीं दीपू ने 3 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनन विद्या की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए महज 6 ओवर में बिना विकेट गंवाए 76 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। हरिओम ने 27* और दिव्या ने 38* रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई।
