एशिया मास्टर एथलेटिक्स 2025: झारखंड के रामप्रताप मुंडा ने जीता गोल्ड, रांची स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
रांची: झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से चेन्नई में आयोजित 23वीं एशिया मास्टर एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता (5 से 9 नवंबर 2025) में भाग लेने वाले झारखंड के खिलाड़ियों का आज शानदार स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चेन्नई में आयोजित हुई।
रामप्रताप मुंडा ने दिलाया झारखंड को एकमात्र गोल्ड
प्रतियोगिता में झारखंड के 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इनमें से श्री रामप्रताप मुंडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड और रांची को एकमात्र स्वर्ण पदक दिलाया।
इस उपलब्धि ने राज्य का नाम एशियाई मंच पर गौरवान्वित किया।
रांची स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत
12 नवंबर 2025 को सभी खिलाड़ी जब रांची रेलवे स्टेशन पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से सम्मान अभिनंदन समारोह जैसा गर्मजोशी भरा माहौल खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व कृष्णकांत ठाकुर द्वारा किया गया।
संघ ने दी बधाई झारखंड मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव श्री लक्ष्मण राम ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि—> “झारखंड के खिलाड़ियों ने एशियाई स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है।”
