बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल,CM व केंद्रीय मंत्री उलिहातु पहुंचे, दी श्रद्धांजलि

Khunti: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री जुएल ओराम आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर खूंटी जिला स्थित उनके पैतृक गांव उलिहातु पहुंचे. राज्यपाल, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर परम्परागत जनजातीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उसके बाद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.
मौके पर राजपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व जुएल ओराम ने बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात की और शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया. 
