खेलरांची

झारखंड के तीन खिलाड़ी हांगकांग क्लासिक बाउल्स चैम्पियनशिप के लिए हांगकांग पहुँचे

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के सुनील बहादुर, रेशमा कुमारी और प्रिंस कुमार करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

राज्य के खेल अधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ, 15 से 23 नवंबर तक चलेगी प्रतियोगिता

Ranchi : झारखंड के तीन खिलाड़ी—कॉमनवेल्थ गेम्स के रजत पदक विजेता सुनील बहादुर, एवं पहली बार अंतरराष्ट्रीय मंच पर उतरने वाले युवा खिलाड़ी रेशमा कुमारी और प्रिंस कुमार महतोहांगकांग क्लासिक बाउल्स चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए आज हांगकांग पहुँचे।

यह प्रतियोगिता विश्व स्तर पर सबसे प्रतिष्ठित लॉन बॉल्स टूर्नामेंट में से एक है, जिसमें दुनिया के शीर्ष 200 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप 15 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक चलेगी तथा इसमें सिंगल्स और पेयर्स दोनों प्रारूप खेले जाएंगे।
खिलाड़ियों के मुकाबले कल से शुरू होंगे।


राज्य के खेल अधिकारियों और खेल जगत से शुभकामनाओं की बधाइयाँ

झारखंड के तीनों खिलाड़ियों के हांगकांग पहुँचने पर राज्य के खेल जगत और प्रशासन ने बधाई दी है। शुभकामनाएँ देने वालों में शामिल हैं—

  • मनोज कुमार, खेल सचिव
  • शेखर जमुआर, खेल निदेशक
  • आर. के. आनंद, अध्यक्ष, झारखंड ओलंपिक संघ
  • मधुकांत पाठक, अंतरराष्ट्रीय कोच एवं महासचिव, झारखंड ओलंपिक संघ
  • शिवेंदु दुबे
  • सी. डी. सिंह
  • शिव कुमार पांडेय
  • शेखर बोस
  • आशीष झा
  • रितेश झा
  • प्रभाकर वर्मा
  • शशांक भूषण सिंह

सभी ने उम्मीद जताई है कि झारखंड के खिलाड़ी अपनी लगन, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर भारत एवं झारखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *