लाला लाजपत राय सीनियर स्कूल का जलवा, अस्मिता खेलो झारखंड पेनचाक सिलाट चैंपियनशिप 2025 में जीते 36 पदक
रांची, 2025: अस्मिता खेलो झारखंड पेनचाक सिलाट चैंपियनशिप 2025 में लाला लाजपत राय सीनियर स्कूल, रांची के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल की टीम ने कुल 36 पदक अपने नाम किए, जिसमें 12 स्वर्ण, 12 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उपलब्धि से न केवल स्कूल का बल्कि पूरे रांची शहर का मान बढ़ा है।
प्रिंसिपल ने दी बधाई, कहा – “खेल से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास”
इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल श्री शैलेन्द्र कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि –
> “पढ़ाई के साथ खेल भी बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। यदि स्कूल स्तर से ही बच्चों को प्रोत्साहन और प्रशिक्षण दिया जाए, तो आने वाले वर्षों में ये बच्चे देश के लिए भी पदक जीतेंगे।”
उन्होंने स्कूल के कोच सिफू बिस्वजीत कर्मकार एवं उनकी टीम की सदस्यों कुमकुम कुमारी और आफ़ाक़ अंसारी की भी सराहना की, जिन्होंने खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देकर यह सफलता दिलाई।
पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
सभी विजेता खिलाड़ियों को अस्मिता खेलो झारखंड प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रिंसिपल श्री शैलेन्द्र कुमार, वाइस प्रिंसिपल श्री प्रफुल कुमार और कोच सिफू बिस्वजीत कर्मकार उपस्थित थे।
स्वर्ण पदक विजेता
रंजन कुमारी, अनुराधा कुमारी, गानिया परवीन, तन्वी बाखला, समृद्धि जयश्री, सांची कुमारी, रागिनी लिंडा, आरोही उरांव, अनन्या कुमारी, आराध्या सिंह, अर्चना सोनी, खुशबू कुमारी।
रजत पदक विजेता
कृतिका लिंडा, साक्षी सुमन, आयुषी कुमारी, रितिका कुमारी, मैक्सिमा कच्छप, रीमा कुमारी, साक्षी कुमारी, निक्की कुमारी राय, नेहा कुमारी, ज़ोया परवीन, अनामिका कुमारी, राखी कुमारी, श्रृष्टि कुमारी, पिहू रानी।
कांस्य पदक विजेता
परी कुमारी, कृति रानी, अंचल गाड़ी, नैन्सी सिंह, तेजस्वनी चौहान, श्रुति कुमारी, ज्ञान रजपूत, ईवेंजलीन गिधी, अलीशा रंजन, कंका लिंडा, साक्षी उरांव।
स्कूल परिवार में खुशी की लहर
इस अवसर पर संस्था के गणमान्य सदस्यों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और स्कूल की ओर से भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
